कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल के गुम्मा बाजार में पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ पकड़ा है। सोमवार देर शाम को पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी बीच गुम्मा में एनएच-705 पर खड़े ट्रक में बैठे व्यक्ति की तलाशी ली। व्यक्ति के पास से 3.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान सूरज निवासी नगर पंचायत कोटखाई के रूप में हुई है। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।