फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोस्तों के साथ खड्ड में नहा रहा व्यक्ति डूबा

विज्ञापन
खड्ड में डूबे व्य​क्ति को ढूंढने में जुटी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
भद्राश के मछाड़ा खड्ड में हुई घटना, तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के भद्राश की मछाड़ा खड्ड में एक व्यक्ति डूब गया। व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहा रहा था। व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद मांगी है। जानकारी के अनुसार कोटगढ़ तहसील के जरोल निवासी 34 वर्षीय अभिषेक रॉयल पुत्र जगदीश रॉयल शुक्रवार दोपहर को अपने अन्य पांच दोस्तों के साथ खड्ड में नहा रहा था। इसी बीच अभिषेक खड्ड में डूब गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तैराकों की मदद से अभिषेक को खोजा गया, लेकिन कोई पता नहीं चला। अब एनडीआरएफ से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें