फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में फंदा लगाकर अस्पताल के कर्मी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनदान के हैंडल से नायलॉन की रस्सी का लगाया फंदा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी ने रोशनदान के हैंडल से नायलॉन की रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ननखड़ी थाना से मिली जानकारी के मुताबिक, शिमला जिले की रोहड़ू तहसील के भमनोली गांव का निवासी 48 वर्षीय प्रेम नाथ रूप्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ननखड़ी में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) तैनात था। सोमवार को वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी देकर शाम को ननखड़ी बाजार स्थित अपने क्वार्टर चला गया। जब मंगलवार को वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस थाना को सूचित किया। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रेम नाथ रूप्टा अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस ने पाया कि प्रेम नाथ ने कमरे के रोशनदान के हैंडल से पीले नायलॉन की रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मौके पर गवाहों के बयान दर्ज किए और आवश्यक दस्तावेज तैयार किए। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को सीएचसी ननखड़ी में किया गया। वहीं, प्रेम नाथ के परिवार ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी ने फंदे से लटककर जान दे दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें