फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ पार्किंग में खड़ी जिप्सी में अचानक लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ स्थित पार्किंग में खड़ी एक जिप्सी में अचानक आग लग गई। जिप्सी से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना दोपहर के समय हुई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया। साथ ही सूचना पर दमकल विभाग के कर्मी और गाड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, इस आग की घटना में किसी भी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। घटना में वाहन को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें