फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उनू महादेव मंदिर ज्यूरी में लगाया विशाल भंडारा

विज्ञापन
उनू महादेव मंदिर ज्यूरी में नवरात्र पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
. भंडारे में 2500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
शरद नवरात्र पर जनहित व्यापार मंडल ज्यूरी ने उन्नू महादेव मंदिर में विशाल भंडारा लगाया। भंडारे में 2500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले मंदिर में रात्रि जागरण किया गया। इसके बाद सुबह कन्या पूजन के साथ भंडारे का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। उन्नू महादेव मंदिर के महंत बाबा मस्त गिरी ने बताया कि मंदिर में हिंदू त्योहारों के अवसर पर नियमित रूप से भंडारों का आयोजन किया जाता है। कभी धार्मिक संस्थाओं तो कभी मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ऐसे आयोजन करवाए जाते हैं। इस अवसर पर जनहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी, राजेंद्र द्रोहा, उपाध्यक्ष अजय सुनेल, सचिव देशबंधु मेहता, कोषाध्यक्ष नरेश सुनेल, सहसचिव ज्योति उपाध्यक्ष, डीपी मेहता, विशाल महाजन, मनोज टोल्टा, नरेश कायथ और हरी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें