फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में खुले में फेंका कूड़ा तो 25 हजार तक जुर्माना, राशन कार्ड, बिजली और पानी कटेगा

विज्ञापन
ज्यूरी ग्राम सभा में चर्चा करते सभा सदस्य और अन्य। संवाद
विज्ञापन
ज्यूरी पंचायत में खुले में कूड़ा डालते हुए पकड़े जाने होगा 25 हजार रुपये तक का जुर्माना
विज्ञापन

ज्यूरी पंचायत में खुले में कूड़ा डालते हुए पकड़े जाने होगा 25 हजार रुपये तक का जुर्माना
. पंचायत क्षेत्र में मजदूरी 550 रुपये की तय, ज्यादा देने वाले पर से वसूले जाएंगे पांच हजार रुपये
. किन्नरों को शादी विवाह या बच्चों के जन्म पर 2100 फिक्स, त्योहारों में 100 रुपए ही दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक की ज्यूरी पंचायत में शुक्रवार को प्रधान राजकांता की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। ग्रामसभा फैसला लिया गया कि निर्मल पंचायत ज्यूरी में खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़े जाने पर 500 से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत को स्वच्छ रखने में सहयोग न देने वाले का राशन कार्ड काट दिया जाएगा। साथ ही बिजली, पानी का कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी। ज्यूरी में बाहरी मजदूरों की मनमानी तिहाड़ी पर भी ग्रामसभा ने लगाम लगाने का निर्णय लिया गया। ज्यूरी क्षेत्र में बाहरी मजदूर 700 से 800 रुपये तक लोगों से मजदूरी मांग रहे हैं, इसको देखते हुए ग्राम सभा ने अब सभी मजदूरों को 550 रुपये मजदूरी से ज्यादा मजदूरी न देने का फैसला लिया। पंचायत क्षेत्र में ज्यादा मजदूरी देने वाले को पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। पंचायत क्षेत्र में किन्नरों की ओर से मनमानी ढंग से विवाह या बच्चों के जन्म पर हजारों रुपये लेने पर भी रोक लगाई गई है। ग्रामसभा में यह निर्णय लिया गया कि शादी विवाह या जन्म पर 2100 रुपये से ज्यादा का शगुन उन्हें नहीं दिया जाएगा। जबकि त्योहार में 100 रुपये से ज्यादा नहीं दिया जाएगा। ज्यूरी पंचायत क्षेत्र में सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी ग्राम सभा में पंचायत प्रधान राज कांता ने उपहार, बैच और खातक लगाकर सम्मानित किया। ग्राम सभा में वीबी जी राम जी के अंतर्गत वर्ष 2027-28 की शेल्फ को भी अनुमोदित किया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव इंद्र सिंह, उप प्रधान प्रकाश नेकटा, पर्यवेक्षक जोगिंद्र सिंह, पंचायत सदस्य, सभी विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें