फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खुन्नी में लड़की पर चाकू से हमला, आठ टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने रोका रास्ता, एक ने चाकू से किया वार
विज्ञापन

. ननखड़ी थाना में मामला दर्ज, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी क्षेत्र के खुन्नी में एक लड़की पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी था। चाकू के वार से लड़की के हाथ के पास गहरी चोट लगी है। उसे आठ टांके लगे हैं। ननखड़ी थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। शिकायत में ननखड़ी क्षेत्र की 16 साल की लड़की ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जब वह खुन्नी स्कूल के पास निट्टू मोड़ के पास थी। तभी दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में हाथ पर चोटें आई हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें