फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुंईर के पलैच मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
आनी के कुंईर गांव में व्यास ऋषि कुंईर और खोड़ू देवता के सानिध्य में आयोजित मेला में उमडी लोगों
विज्ञापन
तीन देवताओं की भव्य शोभायात्रा, देव नृत्य रहा मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के कुंईर गांव में हर साल की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक पलैच मेला बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेले का आयोजन व्यास ऋषि कुंईर और खोड़ू देवता के सानिध्य में किया गया। इसमें इस बार बिनन के आराध्य लोमश ऋषि ने विशेष रूप से भाग लिया। तीनों देवताओं की भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान देवताओं के दिव्य नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और मेले का मुख्य आकर्षण बना। देवता के कारदार इंद्र सिंह, मंगत राम, मीना राम, ठाकुर दास वर्मा, आशीष शर्मा, प्रेम वर्मा और रिंकू शर्मा ने बताया कि पलैच मेला सदियों से प्रचलित परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार, व्यास ऋषि के दिव्य रथ से देवता खोड़ू महाराज तीन दिन तक अलग रथ में विराजमान रहते हैं और क्षेत्रवासियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस अवसर पर पारंपरिक देव नाटी का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। लोगों ने देवताओं का आशीर्वाद लिया और प्राचीन संस्कृति और परंपराओं की झलक देखी। मेले में स्थानीय व्यापारियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।

आनी के कुंईर गांव में व्यास ऋषि कुंईर और खोड़ू देवता के सानिध्य में आयोजित मेला में उमडी लोगों

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें