फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को कढ़ाई-बुनाई का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
निरमंड में महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद महिलाएं। स्रोत : निगम
विज्ञापन
निरमंड में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें महिलाओं को कढ़ाई-बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया। हिमाचल प्रदेश सरकार निगम सुंदरनगर और हिमको के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया गया। शिविर में निरमंड खंड की जुआगी, कुशवा, सरगा, घाटू, उर्टू और खरगा पंचायत की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। कौशल विकास निगम ने महिलाओं को पांच दिनों का प्रशिक्षण दिया और प्रतिदिन के 500 रुपये प्रति महिला को भत्ते के रूप में दिए गए। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद महिलाओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए। शिविर के समापन पर मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। चायल पंचायत के उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नयाल ठाकुर विशेष अतिथि मौजूद रहे। कौशल विकास निगम के प्रशिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को कढ़ाई-बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि महिला आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें