रोहड़ू। शक्तिनगर में मारपीट का मामला सामने आया है। विक्रम सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि ठेकेदार मुकेश कुशवाह के चार आदमी उसके भाई निकराम सिंह के घर की निचली मंजिल में रहते हैं। शनिवार देर रात चारों शराब पीकर काफी शोर मचा रहे थे। इस कारण वह और परिवार के सदस्य उन्हें देखने घर की निचली मंजिल में आए। चाराें व्यक्ति आपस में लड़ रह थे। उन्होंने चारों को वहां से कहीं ओर जाने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद ठेकेदार मुकेश कुशवाह कुछ आदमियों के साथ वहां पहुंचा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। जैसे ही विक्रम और उसका बेटा रोहित घर से बाहर निकले, तो उन्होंने रोहित पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद वे वहां से भाग गए। रात को करीब एक घंटे के बाद 10 से 15 लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद जब रोहित अपने पड़ोसी गौरव शुक्ला और परवीन चौहान के साथ पुलिस में शिकायत देने जा रहे थे। तब मुकेश कुशवाह ने अपने साथियों के साथ उन पर भी पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में रोहित और प्रवीण को चोटें आई हैं। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद