फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चुनावों के बीच शराब की पकड़ी खेप, 305 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सात आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज, दो ढाबों पर भी पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/ठियोग/चौपाल। जिला पुलिस ने पंचायतीराज चुनावों के बीच शराब की अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक दिन में छह मामलों में शराब और बीयर की 305 बोतलें बरामद की हैं। इन मामलों में सात लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पहले मामले में चौपाल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रियूणी के पास एक कार से देसी शराब की 120 बोतलें बरामद कीं। आरोपी नेरवा तहसील के पौरिया, खिल्लर गांव निवासी पारस और नेरवा के ही देइया, रयुष्टी गांव निवासी नरेंद्र दत्त पर केस दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में चौपाल थाना पुलिस ने ही पुलबाहल पुल के पास एक वाहन से देसी शराब की 72 बोतलें बरामद कीं। इस मामले में सिरमौर जिला के राजगढ़ तहसील, मटल गांव निवासी अरुण पर केस दर्ज किया है। तीसरे मामले में रोहड़ू थाना पुलिस ने गौरव ठाकुर निवासी बजरकोटी डाकघर जगोठी तहसील रोहड़ू के कब्जे से शराब की 65 बोतलें और बीयर बरामद कीं। चौथे मामले में ठियोग थानन पुलिस ने जाइस क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर दबिश दी। वहां देसी शराब की 30 बोतलें बरामद हुईं। इस मामले में विनोद हेट्टा निवासी ठियोग पर कार्रवाई की गई है। पांचवें मामले में सदर थाना पुलिस ने शिमला में सब्जी मंडी स्थित ढाबा से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद कीं। आरोपी भूपेंद्र थापा निवासी मीट मार्केट सब्जी मंडी शिमला पर केस दर्ज किया गया है। छठे मामले में वेस्ट थाना पुलिस ने जुटोग क्षेत्र में भीम निवासी मझयाट टूटीकंडी के कब्जे से देसी शराब की 10 बोतलें बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें