रामपुर बुशहर।
माता श्राईकोटी मंदिर में 16 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी बटाली गोपालपुर की ओर से नवरात्र पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के महासचिव ओम प्रकाश ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचने और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। सभी श्रद्धालु भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करें।