रोहड़ू। रोहड़ू में एक युवती ने स्थानीय युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उनकी जान-पहचान आरोपी युवक से रोहड़ू में हुई थी। यह युवक रोहड़ू में किराये के कमरे में रहता था। युवक उसे अपने किराये के कमरे में ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक ने शांदी का झांसा कई बार शारीरिक संबंध बनाए। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।