रोहड़ू । कोटखाई के पुराना बस अड्डे में दो व्यक्तियों के बीच मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। मारपीट की सूचना मिलते एएसआई विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पाया कि कोटखाई के गांव कथानडी निवासी जितेंद्र और पुंगरिश निवासी काकू रेक्टा के बीच पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उसके बाद दौलत पुंगरिश निवासी राम भी झगड़े में शामिल हो गया और जितेंद्र के साथ मारपीट करने लगा। नतीजतन, तीनों व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी कोटखाई ले जाया गया। जहां उनका मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।