रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में 30 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। नगर परिषद रामपुर कार्यालय में 30 सितंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। यह शिविर एसजेवीएनएल झाकड़ी के सहयोग से लगाया जा रहा है। नगर परिषद रामपुर के सहायक अभियंता अमित गौतम ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया।