फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पास बनाने के लिए छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित : लक्ष्य

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में बस पास काउंटर खोलने बारे पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर को ज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में बस पास काउंटर किया जाए स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज के छात्र और छात्राओं को बस पास बनाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। समस्या को लेकर एनएसयूआई ने बुधवार को कॉलेज परिसर में छात्र बस पास काउंटर स्थापित करने की मांग उठाई। इकाई ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के रामपुर क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) हुमेश ठाकुर को बस पास काउंटर स्थापित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई अध्यक्ष लक्ष्य ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय रामपुर में 11, 13 और 14 जुलाई को छात्र बस पास काउंटर स्थापित किया जाए। महाविद्यालय के अधिकांश विद्यार्थी हिमाचल पथ परिवहन की बसों में सफर करते हैं। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने पर विद्यार्थियों को बस पास बनवाने और नवीनीकरण करवाने के लिए पथ परिवहन कार्यालय जाना पड़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों का समय नष्ट होता है। साथ ही छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। एनएसयूआई मांग करता है कि महाविद्यालय परिसर में छात्र बस पास काउंटर स्थापित होने से सभी विद्यार्थियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्यार्थी कॉलेज परिसर में ही बस पास बनाएंगे और नवीनीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें