फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में 15 को लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय रामपुर में 15 अक्तूबर को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय की पुस्तकालय समिति की ओर से विजय बुक डिपो रामपुर के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी पूर्वाह्न 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर में ओल्ड आर्ट्स ब्लॉक के सामने लगेगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों और प्राध्यापकों में पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना और विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों को अपनी रुचि और विषय के अनुसार पुस्तकें देखने के साथ उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय पुस्तकालय समिति ने सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों से प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। समिति ने कहा कि इस तरह के आयोजन पठन-पाठन के प्रति रुचि बढ़ाने और ज्ञान के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी के इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें