. लोगों के शोर से घबरा कर खुद ही निकल कर जंगल में भागा
विज्ञापन
. सोमवार सुबह की घटना, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची संवाद न्यूज एजेंसी सांगला (किन्नौर)। जिले के चौरा में पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग के पास नाबार्ड के तहत बनाए जा रहे टैंक में भालू गिर गया और करीब दो घंटे टैंक में फंसा रहा। टैंक में फंसे भालू को सोमवार सुबह नेपाल मूल के रमेश कुमार ने देखा। उसने चौरा के स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी। लोगों ने चौरा के वन बीट गार्ड को सूचना दी। इस बीच भालू टैंक से बाहर निकले का प्रयास करता रहा। भालू की आयु करीब दो साल बताई जा रही है। लोगों के शोर से घबराए भालू ने टैंक से निकलने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब दो घंटे बाद भालू खुद ही टैंक से निकल कर जंगल की ओर भाग गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी परमानंद दरैक भी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक भालू जंगल में चला गया था।। वन परिक्षेत्र अधिकारी परमानंद दरैक ने बताया कि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही भालू टैंक से बाहर निकल कर सुरक्षित जंगल की तरफ निकल गया।