चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के दवाड्डा में निजी होटल में नौकरी करने वाली युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह होटल के पास ही राम सिंह नामक व्यक्ति के मकान के कमरा में किराये पर रहती थी। मृतक की पहचान शिमला जिले की चौपाल तहसील के चफलाह गांव की रितिका पुत्री चुनीलाल के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार, रितिका कुछ महीने से नेरवा के दवाड्डा में एक निजी होटल में नौकरी कर रही थी। उसके अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नेरवा पंकज शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है । डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि मकान मालिक, युवती के परिजनों और होटल स्टाफ के ब्यान कलमबद्ध कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है।