फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेद मंत्रों के साथ हुआ तुलसी विवाह

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। यहां कुंगश पंचायत के माउवी में हरि प्रबोधनी एकादशी के मौके पर वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शुक्रवार रात से शनिवार दिन तक गांव वालों तथा लोक कलाकारों ने भजन कीर्तन कर माहौल को भक्तीमय बना दिया। गौतम म्यूजिकल ग्रुप श्वाड़ के कलाकार गोबर्धन गौतम, तिलक, टंकेश्वर नेत्रचंद तथा महिला मंडल डगान की हिमादेवी, विमला देवी, बबली देवी, श्यामका शर्मा, सुरमा देवी, शांता देवी ने एक से बढ़कर एक भजन गा कर समां बाध दिया। उन्होंने न कर मान बंदेआ..., डूबा हुआ तर जाएगा..., भीलनी स्वारें रास्ता..., व्यास ऋषिया तेरी जय जयकारा..., बड़ा शोभला तेरा मंदिरा..., आसा चलेआं जाना नैइया पार..., मानुष जन्म अनमोल रे..., एक दिन वो भोले भंडारी..., मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मइया धीरे चलो...,आदि भजन और पहाड़ी भेंटें गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक शिव राम ठाकुर, आचार्य चंद्र प्रकाश, ब्रह्मानंद, प्यारे लाल, पंचायत सदस्य रणवीर ठाकुर, तारा चंद चौहान, टेक चंद, राम चंद्र, बिशन दास फौजी तथा खेम चंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें