ठियोग (शिमला)। कोटखाई के डाहर गांव में ट्रैक्टर के करीब सौ मीटर सड़क से नीचे लुढ़कने से युवक की मौत हो गई। डीएसपी सागर चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वाला ट्रैक्टर चालक रमेश पुत्र अमर सिंह, गांव पाटली, डाकघर कंगबड़नोल सिरमौर का रहने वाला था। हादसे के दौरान ट्रैक्टर में सवार एक और युवक ने छलांग लगा कर अपनी जान बचा ली। डीएसपी ने बताया कि ट्रैक्टर एक माह से खड़ा था। रमेश ने खड़े ट्रैक्टर में छेड़खानी की और ट्रैक्टर अचानक चल पड़ा। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे जा गिरा। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।