फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराज उत्सव की तिथि में बदलाव

Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सिराज उत्सव की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। तीन दिवसीय सिराज उत्सव इस बार पांच से सात नवंबर तक मनाया जाएगा। चार नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्सव की तिथि बदली गई है। हर साल उत्सव 2 से 4 नवंबर तक मनाया जाता है। सिराज उत्सव कमेटी के अध्यक्ष फकीरचंद वर्मा ने तिथि में बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि देवता शमशरी महादेव के आदेशानुसार तिथि निकाली गई है। बीते दिन कमेटी की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को नई तिथि के बारे में अवगत करवाया गया। उत्सव को इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। पांच नवंबर को देवता शमशरी महादेव के आगमन के साथ उत्सव शुरू होगा। उनके अलावा उत्सव में कुलक्षेत्र महादेव तथा पनेऊई नाग भी शिरकत करेंगे। उत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए पांच और छह नवंबर को सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली लोक गायकों के अलावा बालीवुड के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कलाकारों के नाम अगली बैठक में तय किए जाएंगे। जबकि, दिन में स्कूली बच्चों के अलावा महिला मंडल और युवक मंडल अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्सव के अंतिम दिन सात नवंबर को इस बार भी दंगल प्रतियोगिता होगी। इसमें हिमाचल के अलावा विभिन्न प्रांतों के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें