फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डोडरा क्वार में 92 वर्षीय ईश्वर चंद लड़े रहे जिला परिषद का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र के इस पढ़ाव में डोर-टू-डोर जाकर कर रहे चुनाव प्रचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार के 92 वर्षीय ईश्वर चंद उम्र के इस पड़ाव में चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिला परिषद वार्ड नंबर-6 डोडरा क्वार से जिला परिषद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे ईश्वर चंद पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हालांकि, उनके अलावा 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 92 वर्ष की उम्र में ईश्वर चंद डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में दुर्गम क्षेत्र के ऊंचे-नीचे रास्तों में गांव-गांव जाकर पैदल सफर तय करना किसी चुनौती से कम नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान ईश्वर चंद लगातार लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। ईश्वर चंद क्वार उपमंडल के धंद्रवाड़ी गांव के रहने वाले हैं। बीते दस दिनों से वह प्रचार कर रहे हैं। जिला परिषद वार्ड नंबर-6 में पांच पंचायतें आती हैं, इसमें जाखा, जिस्कून, धंद्रवाडी, डोडरा और क्वार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें