फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के जनविरोधी फैसलों पर 21 मार्च को गरजेगी युकां

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

आनी युवा कांग्रेस 21 से 23 मार्च तक प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आनी में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस सेवादल कुल्लू संगठक सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने दलाश और करसोग क्षेत्र के बहुतकनीकी संस्थान की अधिसूचना रद्द की है। कहा कि ये फैसले जनविरोधी हैं। साथ ही कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए कार्य को धीरे -धीरे समाप्त कर रही है। कांग्रेस सेवादल ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसे फैसले लेकर तानाशाही रवैया अपना रही है। इसलिए प्रदेश युवा कांग्रेस एवं सेवादल कांग्रेस मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। 21 मार्च को आनी मुख्यालय में युवा कांग्रेस और सेवादल एक बैठक करेंगे। इसमें सरकार के फैसलों पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष ठाकुर सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवाओं को नया जोश और आने वाले लोकसभा चुनावों के बारे में भी टिप्स देंगे। कांग्रेस सेवादल ने इस बारे में एक बैठक बागीपुल जोन के अध्यक्ष टेलूराम की अध्यक्षता में की जिसमें 21 मार्च को होने वाले प्रदर्शन के लिए रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें