व्यापार मंडल नोगली की बैठक शनिवार को हुई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल नोगली की बैठक शनिवार को हुई। इस दौरान व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से कुश ठाकुर को प्रधान, उप प्रधान जगमाल सिंह, महासचिव मस्त राम शर्मा, संयुक्त सचिव देव कृष्ण भारद्वाज, कोषाध्यक्ष शोभा राम, सलाहकार कीर्तन चौहान को चुना गया। इस मौके पर दिनेश सूद, कमलेंदर बंसल, जितेंद्र मेहता और अन्य सदस्य मौजूद रहे।