ठियोग में नर्सरी शिक्षकों की साक्षात्कार में भाग लेते युवक एंव युवतियां
ठियोग ( रामपुर बुशहर)। ठियोग में नर्सरी शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार हुआ। इसका शिमला जिला के सराहन, रनशर, पंगला,रोहड़ू, शिमला, सुन्नी, ठियोग और टिक्कर के युवक और युवतियों के लिए आयोजन किया गया। यह साक्षात्कार रेस्ट हाउस ठियोग में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया गया। इस दौरान इन क्षेत्रों से काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस नर्सरी शिक्षकों के भर्ती में 840 अभ्यथियों ने भाग लिया। प्रदेश सरकार के गाइडलाइन के अनुसार साक्षात्कार के परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। संवाद