फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में अफीम के 74 पौधे किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई की है। चौपाल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान गांव चिवना में अवैध अफीम की खेती होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय गवाहों और राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में खेत में 89 अफीम के पौधे पाए गए। इनमें से 15 पौधों को सैंपल के तौर पर उखाड़कर कब्जे में लिया गया, जबकि शेष 74 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें