फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गुम्मा बाजार में 70 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
कोटखाई के गुम्मा में रक्तदान ​शिविर के दौरान सेवा देने वाले संस्था के पदा​धिकारी एवं चिकित्सक। 
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। सर्वहितकारी ब्राह्मण सभा ने गुम्मा बाजार में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया। आईजीएमसी शिमला से डाॅ. आस्था, डाॅ. राजेश कश्यप, डाॅ. राजेश भारद्वाज के साथ शीतल वर्मा, चमन लाल, अंकुश ने रक्त एकत्र किया। उन्होंने लोगों को भविष्य में रक्तदान के लिए तैयार रहने को प्रेरित किया। सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सचिव नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा, मीडिया प्रभारी शक्ति शर्मा ने विशेष सहयोग किया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं रक्तदान स्वास्थ्य शिविर जन जागरूकता समिति के प्रधान सुखदेव शर्मा, पर्यावरण एवं जलसंरक्षण समिति के प्रधान संजीव शर्मा, विवाह सहायता एवं सामाजिक सहयोग समिति के प्रधान सुनील शर्मा, धार्मिक एवं पूजन पद्धति समिति के प्रधान नरेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें