फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क के किनारे लगे लोहे के 70 खंभे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने तकलेच से रोहड़ू सड़क पर फाइबर की तार बिछाने के लिए लगाए थे खंभे
विज्ञापन

रामपुर थाना की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पकड़े आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में तकलेच से रोहड़ू मार्ग पर लगे 70 लोहे के खंभे चोरी हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह खंभे एक प्राइवेट कंपनी के थे, जिन पर फाइबर के तार लगाए जाने थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पहले चोरी में इस्तेमाल की गई गाड़ी की पहचान की। फिर उसके मालिक को गिरफ्तार किया। इसके बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। इस मामले की शिकायत एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशन कंपनी के राज्य प्रबंधक बाबू सिंह देशवाल ने दी थी। शिकायत में बताया कि चौका नाला तकलेच से रोहड़ू मार्ग पर कंपनी की ओर से लगाए 70 लोहे के खंभों को अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। इन पर अभी तार नहीं लगाए थे। शिकायत पर थाना रामपुर में चोरी का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन निरीक्षण किया। जांच में 5 और 6 मई की रात को एक बोलेरो कैंपर गाड़ी घटना स्थल के आसपास लगातार आती-जाती दिखाई दी। गाड़ी के मालिक की पहचान विक्की निवासी गांव जमेडी, डाकघर लूहरी, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई। पूछताछ के बाद विक्की को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी सुरेश कुमार निवासी गांव जोहड़ तहसील करसोग जिला मंडी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीवार किया कि उन्होंने खंभे चोरी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि चोरी के खंभों के बारे में आरोपियों से पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी खंभों को कहां ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें