फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के नगान चौक में 7 किलो चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पुलिस ने आनी से करीब 5 किलोमीटर दूर नगान चौक में नाकाबंदी के दौरान 7 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में हरियाणा निवासी एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि थाना आनी की टीम बुधवार रात को नगान चौक में नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान शवाड़-निगान सड़क से लूहरी की ओर आ रही स्विफ्ट कार नंबर एचआर 31वी-1424 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में चालक मनोज कुमार, निवासी गांव, तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा और साथ वाली सीट पर बैठी महिला राजेश कुमारी, निवासी मकान नंबर 328/29, भिवानी रोड, वाल्मीकि बस्ती, जींद, हरियाणा मौजूद थे। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की से प्लास्टिक रैपर सहित कुल 7 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना आनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। अवैध नशा तस्करी में संलिप्त लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें