फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में खुलेंगे एचपीएमसी के 7 और हिमफैड के 6 सेब खरीद केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानों ने शीघ्र केंद्र खोलने की उठाई मांग, अभी तक खुले हैं केवल चार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में एचपीएमसी के 7 और हिमफैड के 6 सेब खरीद केंद्र खोले जाएंगे। सेब सीजन की रफ्तार पकड़ने के बावजूद सेब खरीद केंद्र खोलने की प्रक्रिया धीमी चल रही है। अगस्त माह भी शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक एचपीएमसी ने केवल चार खरीद केंद्र ही खोले हैं। केंद्रों को खोलने की इस देरी को लेकर बागवानों में रोष है और उन्होंने केंद्र जल्द खोलने की मांग उठाई है। एचपीएमसी के इंचार्ज लालचंद ने बताया कि अब तक दलाश, चवाई, बारवी और चलोनधार में सेब खरीद केंद्र खोले जा चुके हैं। शेष केंद्र जाओ, तांदी और दुराह में दो दिन के भीतर खोले जाएंगे। अब तक चार केंद्रों से लगभग 700 बोरियां सेब की खरीदी जा चुकी हैं। हिमफैड की ओर से चिमनी कैंची, कुंगश, कोटासेरी, सिसरी कोठी और कुठेड़ में सेब क्रय केंद्र खोले जाएंगे। स्थानीय स्तर पर कर्मचारी उपलब्ध न होने के कारण कुछ केंद्रों को समय पर नहीं खोला जा सका है। लालचंद ने भरोसा दिलाया कि सभी केंद्र जल्द सक्रिय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें