ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की याद में रक्तदान शिविर लगा। शिविर में 68 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में सेब उत्पादक संघ, किसान सभा, जनवादी, महिला मोर्चा और एसएफआई के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। किसान सभा के संदीप सोनू ने बताया कि रक्तदान शिविर साल में दो बार आयोजित किया जाता है। आईजीएमसी से चिकित्सक की टीम ने भी सिद्धार्थ गोयल की अध्यक्षता अपनी सेवाएं दीं। संवाद