रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई विद्युत की समस्या को लेकर सोमवार को विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता से मिले। कार्यकर्ताओं ने बताया कि चाटी, जगातखाना और थाचवा क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या पेश आ रही है। इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि पिछले कई साल से क्षेत्र में सर्दी के मौसम में बिजली आपूर्ति, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या पेश आ रही है। छात्र, कर्मचारी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसएफआई इस समस्या को लेकर लगातार संघर्ष कर रही थी। उन्होंने कहा कि एसएफआई के कार्यकर्ता सहायक अभियंता से मिले। राहुल ने बताया कि सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया है कि मंगलवार को चाटी में नए 63 केवी के डीटीआर का काम शुरू कर दिया जाएगा। राहुल विद्यार्थी ने कहा कि ये एसएफआई के संघर्ष की जीत है। इकाई उपाध्यक्ष विक्रांत ठाकुर ने चाटी क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे बिजली विभाग का सहयोग करें। इस अवसर पर पूजा, विक्रांत, अर्जुन, विवेक, मृदुल, रीतिका, प्रीति, सूरज, मलिका और कनिका उपस्थित रहे।