फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडयाली ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। युवक मंडल मतेवग की ओर से आयोजित एनबी मेमोरियल क्रिकेट कप के फाइनल में कंडयाली की टीम ने एशियन ब्वॉयज की टीम को हराकर कप पर कब्जा किया। दरबार मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक दीपक राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 52 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मुकाबले में कंडयाली की टीम ने एशियन ब्वॉयज की टीम को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 33 हजार रुपये का इनाम दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 15 हजार रुपये प्रदान किए गए। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज के जिला संयोजक कपिल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव हेमंत वर्मा, विशेष अतिथि अनीश सोनी तथा कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें