फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 और सहायिका के भरे जाएंगे 4 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
. पात्र अभ्यर्थी 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

. 10 पदों के लिए 19 को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)।
बाल विकास परियोजना ननखड़ी के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। विभाग कुल 6 कार्यकर्ताओं और 4 सहायिकाओं की तैनाती करेगा। इन पदों की भर्ती के लिए 19 अगस्त को उपमंडल अधिकारी कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ननखड़ी सुलता शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र खमाडी, करोली, जाहू डीम, रैरासंध, लाहडू और करांगला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र खड़ाहन, पूनन, कुंगल और लौहटी में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी ननखड़ी कार्यालय में 10 अगस्त शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 19 अगस्त बुधवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय में सुबह 10:00 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन, पूर्ण वांछित सत्यापित दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते हैं। परियोजना क्षेत्र के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 4 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और आवेदक आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित पोषक क्षेत्र, गांव की स्थायी निवासी होनी चाहिए। साक्षात्कार के लिए अलग से सूचित नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, ननखड़ी के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें