ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग न्यायालय परिसर में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,105 मामलों में 593 का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।
ठियोग न्यायालय के न्यायाधीश असलम बेग की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में सिविल और क्रिमिनल सहित एक्साइज, वाहन चालान और चेक आदि विभिन्न मामलों का निपटारा कर कुल मिलाकर 11,66,61,906 रुपये की राशि सेटल की गई।
लोक अदालत के सदस्य धनीराम भी इस मौके पर मौजूद रहे। अदालत के समक्ष सर्वाधिक 750 मामले मोटर व्हीकल एक्ट के आए। इसमें 142 का मौके पर निपटारा किया गया।