साक्षी का साई हॉस्टल धर्मशाला में चयन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय उच्च पाठशाला पानवी की आठवीं कक्षा की छात्रा साक्षी का चयन साई हॉस्टल धर्मशाला के लिए हुआ है। साक्षी ने 23 और 24 जनवरी को धर्मशाला में कबड्डी खेल का ट्रायल दिया था। पिता चौहान देव ने बताया कि बेटी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में हमेशा आगे रहती है और आज उसकी मेहनत रंग लाई है। साक्षी के चयन होने से उसके दोस्तों और विद्यालय के मुख्याध्यापक नरोत्तम कस्वाल एवं अन्य स्टाफ ने शुभकामनाओं के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।