फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल भाजपा मंडल से प्रदर्शन में 500 कार्यकर्ता लेंगे भाग : विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। भाजपा मंडल चौपाल 27 मार्च को कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा शिमला में विशाल प्रदर्शन करेगी। इसमें बलसन-चौपाल मंडल से 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। चौपाल-बलसन भाजपा मंडल के महामंत्री विक्रम शर्मा ने बताया कि विशाल प्रदर्शन की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए ग्राम केंद्र सराह, चौपाल, मड़ावग, देहा बलसन, छैला पुलवाहल बमटा और जखोली आदि ग्राम केंद्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गई हैं। विशाल प्रदर्शन की मंडल प्रभारी नीलम सरैईक और मंडल अध्यक्ष कुलदीप मेहता की अध्यक्षता में कार्य योजना तैयार की गई है। प्रत्येक बूथ में रैली के लिए प्रभारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें