आईटीबीपी के जवानों ने शिविर में रक्तदान कर कमाया पुण्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन बौंडा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने रक्तदान शिविर लगाया। शुक्रवार को बौंडा सराहन स्थित वाहिनी चिकित्सालय में श्रीपाल सेनानी 19वीं वाहिनी के निर्देशन एवं डॉ. विक्रमजीत सिंह सीएमओ की अध्यक्षता में आयोजित रक्तदान शिविर में बल के अधिकारियों और जवानों ने 50 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, चिकित्सा अधिकारी महात्मा गांधी सेवा परिसर, खनेरी रामपुर ने टीम के साथ मिलकर स्वैच्छिक सफल रक्तदान एकत्रित किया। यह रक्त भविष्य में महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में जरूरत मंद मरीजों की जीवन दान देने में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर 19वीं वाहिनी आईटीबीपी के दिनेश चंद बड़ोला सहायक सेनानी, जगदीश चंद सहायक सेनानी, जसवीर सिंह सूबेदार मेजर 19वीं वाहिनी के हिमवीरों ने रक्तदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया।