रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुलिस की टीम ने रल्ली गांव के एक व्यक्ति से रल्ली के पास 4.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिकांगपिओ थाना में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति से 4.45 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। संवाद