फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में शिविर, 42 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
ज्यूरी में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता को प्रमाण पत्र देते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में शहीद पवन धंगल के बलिदान को समर्पित सातवां रक्तदान शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी में लगाया गया। रक्तदान सोसायटी ज्यूरी ने शिविर का आयोजन किया, जिसमें 42 लोगों ने रक्तदान किया। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी के डॉ. सुनील दत्त की अगुवाई में टीम ने रक्तदान एकत्रित किया। शिविर में ज्यूरी पंचायत के उपप्रधान अरुण शर्मा, व्यापार मंडल ज्यूरी, मून लाइट यूथ क्लब, ज्यूरी सन लाइट यूथ क्लब कोछड़ी के पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान परिवार ज्यूरी के सुनील शर्मा, संजय सोनी, कृष्ण मसोई, महेंद्र कुमार, चंद्र सिंह, पंकज बंसल और प्रदीप भंडारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें