फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को मां हाटू के दरबार हाजिरी भरेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 14 अक्तूबर को एक दिवसीय कुमारसैन दौरा करेंगे। दौरे के दौरान सीएम सबसे पहले प्रसिद्ध हाटू माता के मंदिर में शीश नवाएंगे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री आईटीआई भवन कुमारसैन का उद्घाटन करेंगेे। वहीं हिमालयन एसोसिएशन द्वारा दरबार मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का समापन करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस पहले कुमारसैन दौरे से क्षेत्र की जनता में काफी उत्सुकता है। वहीं उन्हें कोई बड़ी सौगात मिलने की भी खासी उम्मीदें हैं। हाटू मंदिर कमेटी अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाटु माता मंदिर में शीश नवाने आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीपनी भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुमारसैन दौरे को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें