फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि मिस्टर फ्रैशर व पल्लवी बनी मिस फ्रैशर

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि मिस्टर और पल्लवी चुनी मिस
विज्ञापन

पीजी कालेज सीमा में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद चौहान ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। पीजी कालेज सीमा में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें रवि को मिस्टर फ्रेशर तथा पल्लवी को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। उक्त स्पर्धा में कॉलेज के 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्पर्धा का मुख्य आकर्षण प्रतिभागियों की विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां रहीं। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद चौहान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पार्टी में मिस्टर और मिस फ्रेशर स्पर्धा का आयोजन तीन चरणों में हुआ। पहला चरण परिचय का रहा। दूसरे चरण में सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीसरे और अंतिम चरण प्रश्नोत्तरी का रहा। स्पर्धा में अकशिव, रवि, हिमानी, शिवांशु, ताषी, विकास, रीतिक, अखिल, राजन, पल्लवी, शिखा, देविका, चेतन, दीक्षा, शिल्पा, सेजल, निशांत, ऋषभ, नीरज, मनीषा, अमन, साक्षी, नितिन, सुधांशु, आरूषी, प्रिया, कृतिका, सुमन, पूजा, हरिचा, श्रुति, रोहित, अभिषेक, अमित, गौरव, अतुश, कामिनी, नितिन, अजय, अंकुश, प्रीतिका, अंजली ठाकुर, साक्षी, अंजली, सुचित्रा, शिवानी, करुणा और श्रुति कुमारी ने भाग लिया। स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका प्रो. बीएस परटा, डॉ. पूजा दुल्टा और डॉ. जेआर कश्यप ने निभाई। तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर रवि को मिस्टर फ्रेशर तथा पल्लवी को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें