फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में अभी भी 40 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई क्षेत्र में इस बरसात ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं। कहीं आशियाने उजड़ गए, तो कहीं परिवारों ने अपनों को खो दिया। भारी बारिश से हजारों सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हो गए और कई बीघा जमीन ध्वस्त हो गई। अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, वहीं कई पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कोटखाई में अभी भी 40 सड़कें बंद हैं और कई पेयजल योजनाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। अब लोग स्वयं सड़कों और रास्तों को ठीक करने में जुटे हैं ताकि लोगों का सेब समय पर मंडियों तक पहुंच सके। सड़कें बंद रहने से बागवानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचाने की है। हजारों पेटियां सेब की घरों और बागीचों में फंसी हुई हैं, जिससे उनकी मेहनत पर संकट मंडरा रहा है। एसडीएम गुरमीत नेगी ने कहा कि सभी सड़कों को बहाल करने के लिए मशीने तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने पर अब एक दो दिनों में लगभग सभी सड़कें वाहनों के लिए बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें