रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने बीते छह महीने में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत 20 ट्रकों और माल वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने ऐसे चालकों से चार लाख, 30 हजार 177 रुपये जुर्माना वसूला है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारी ने रिकांगपिओ, टापरी और भावानगर में चालकों के पास बिल व दस्तावेज न होने पर कार्रवाई की थी। सहायक उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, जीएसटी अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि छह माह में ट्रक और माल वाहन चालकों के पास ठोस बिल नहीं होने पर 4,30,177 रुपये जुर्माना लगाया है। ट्रक और माल वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वे जब भी सामान लेकर चलते हैं तो बिल और दस्तावेज के साथ लेकर चलें, वर्ना कार्रवाई होगी। संवाद