फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में शिविर में 36 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रामपुर में रक्तदान सेवा परिवार की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को किया सम्मानित। स्रोत : स
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने सोमवार को चौधरी अड्डा स्थित लोक निर्माण विभाग पार्क में रक्तदान शिविर लगाया। सोसायटी की ओर से आयोजित 58वें रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 36 लोगों ने रक्तदान किया। इस रक्त से महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को मदद दी जाएगी। शिविर को सफल बनाने के लिए एचडीएफसी बैंक रामपुर ने भी अपना सहयोग दिया। सर्दियां शुरू होते ही अस्पताल में रक्त की कमी होती है। इसके चलते आपातकालीन परिस्थितियों में अक्सर खनेरी अस्पताल में रक्त की कमी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोसायटी ने अतिरिक्त शिविर लगाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए तत्पर रहने का निर्णय लिया है। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि वे ब्लड बैंक में आपात स्थिति में लगातार पहुंच कर भी रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे ठंड के मौसम में भी आगे आकर रक्तदान करें, क्योंकि इसी समय रक्त की मांग भी बढ़ जाती है। शिविर के सफल आयोजन में सोसायटी के स्वयंसेवकों, स्थानीय युवाओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर एचडीएफसी बैंक रामपुर से डबलयू बीओ डिपार्टमेंट से कलस्टर हेड कृषि वर्मा, ब्रांच मैनेजर सुरेश, रवि, संजय सूद, जितेंद्र कुमार, अतुल कश्यप, नवरीता, गुरदेव मुनी, राकेश राठौर, सुखजीवन, सुशील कुमार, संदीप कुमार और जतिन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें