रोहड़ू। डोडरा क्वार मुख्य सड़क पर सोमवार को देर रात तक फंसे 35 लोगों को वाहनों के साथ लोक निर्माण विभाग की टीम ने सुरक्षित पहुंचाया है। इस सर्दी के मौसम में हिमपात के दौरान चांशल घाटी पर लोक निर्माण विभाग ने दूसरी बार लोगों को रेस्क्यू किया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को फोन पर सोमवार शाम के समय सूचना मिली कि डोडरा क्वार की ओर से सात वाहनों में रोहड़ू की ओर आ रहे सात वाहन हिमपात में चांशल घाटी पर फंस गए हैं। इन सभी वाहनों में 35 लोग सवार थे। सूचना के बाद विभाग ने जेसीबी मशीनों के साथ मजदूरों को रवाना किया। रात करीब नौ बजे सभी वाहनों को चांशल घाटी में फंसे बर्फ के बीच से निकाला गया। रात करीब बारह बजे सभी लोग वाहनों सहित चिड़गांव और रोहड़ू पहुंचाए गए हैं। इससे पहले हिमपात के दौरान भी लोक निर्माण विभाग की टीम ने भारी हिमपात में फंसे लोगों को सुबह करीब चार बजे लढोट सुरक्षित पहुंचाया था। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नरेंद्र नायक ने कहा कि सूचना के बाद जेसीबी मशीनों को लढोट से चांशल के लिए रवाना किया गया। रात सढे लोग बजे चांशल तक सड़क खोली गई। उसके बाद सभी लोग वाहनों के साथ पहुंचाए गए हैं।
कडछम सांगला छितकुल संपर्क मार्ग को बीआरओ के अधीन होने के बाद सड़क से बर्फ हटाने में जृुटी बीआरओ