अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
भगवती युवा क्लब थैली चकटी के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह द्रैक और भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण श्याम ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुनीश बहाली और थैली चकटी के बीच हुआ। इसमें मुनीश बहाली ने थैली चकटी की टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 22 हजार रुपये सहित ट्रॉफी, जबकि उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक ने कहा कि थैली चकटी में जल्द मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को खेलकूद में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। क्लब के प्रधान निखिल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब के भी सदस्य को बधाई दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रामदासी, बीडीसी सदस्य रीता जोशी, पूर्व प्रधान राजेश्वरी शुक्ला, प्रभा द्रैक, कैलाश गोस्वामी, कुलदीप मेहता, चांद किशोर, गौतम, सुशील शर्मा, सौरभ गौतम सहित गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहे।