फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टैंपों से देवदार की लकड़ी के 31 स्लीपर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद लकड़ी की कीमत 2.81 लाख रुपये
विज्ञापन

चौपाल पुलिस ने वीरवार तड़के नाके पर पकड़ी लकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल थाना पुलिस ने एक टेंपो से देवदार के 31 स्लीपर बरामद किए हैं। बरामद स्लीपर की अनुमानित कीमत 2.81 लाख रुपये है। आरोपी वाहन चालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम ने वीरवार सुबह करीब 5:00 बजे थाना प्रभारी के अगुवाई में चौकी चौक पर नाकाबंदी की। इसी बीच टाटा 407 टेंपों को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान सिरमौर जिले के शिलाई निवासी बाबू राम के कब्जे से 2,81,230 मूल्य की देवदार की लकड़ी के 31 स्लीपर बरामद हुए। बाबू राम कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले की जांच थाना प्रभारी चौपाल कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें