रोहड़ू। रोहड़ू में पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के लिए अंतिम दिन 30 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें वार्ड-नौ करासा से देशराज, जोगिंद्र, वार्ड नंबर-पांच कुई से संदीप कुमार, प्रेम सिंह, बलवान सिंह, वार्ड नंबर-चार शील से अनित, सुरेश सिंह, वार्ड नंबर-13 भलून से मीरा देवी, ममता और वार्ड नंबर-दो पुजारली नंबर तीन से राजेश्वरी, अनीता कुमारी व रुचिका ने नामांकन किया है। इनके अलावा वार्ड नंबर-सात टिक्कर से राजेश कुमार, जयवीर, अमन, वार्ड नंबर-10 अढाल से रोजिला, वार्ड नंबर-छह भलाडा से शरीफ, यशपाल व संजीव कुमार, वार्ड नंबर-तीन लोअरकोटी से रीमा, सुरेखा, रेखा व रीतू कुमारी ने नामांकन पत्र भरा है। वार्ड नंबर-आठ सीमा रंटाडी से अशोक कुमार व दिला राम, वार्ड नंबर-11 ब्रासली से ऊषा देवी, वार्ड नंबर-एक दलगांव से सुरुचि, गीता, वार्ड नंबर-12 धराड़ा से राजविंता, वार्ड नंबर-15 पुजारली नंबर-चार से सुनील कुमार ने नामांकन पत्र भरा है।